फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डग्गामार में यूपी की दो बसें सीज

डग्गामार में यूपी की दो बसें सीज

Fri, 04 May 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

एआरटीओ और परिवहन निगम के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को चंद्रभागा पुल के समीप से डग्गामारी करते हुए यूपी नंबर की एक बस को पकड़ लिया। जबकि दूसरी बस को चार धाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड (बीटीसी) से पकड़ा है। एआरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने परमिट शर्तों के उल्लंघन में बसों को सीज कर दिया है। बताया कि चंद्रभागा पुल से पकड़ी गई एक बस में दिल्ली की सवारियां थी। जबकि दूसरी बस में हरिद्वार से गुजरात के यात्रियों को चार धाम यात्रा पर ले जाया जा रहा था। बताया कि दोनों बसें यूपी में कांट्रेक्ट कैरिज में पंजीकृत हैं। एआरटीओ डॉ. चमोला ने बताया कि भविष्य में डग्गामारी करने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान को जारी रखा जाएगा।

तीर्थनगरी में दौड़ रही हैं 25 डग्गामार बसें
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा की आड़ में बाहरी राज्यों की बसों से डग्गामारी कर परिवहन निगम को रोजाना लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। आला अधिकारियों की सख्ती के बाद अब एआरटीओ और उत्तराखंड परिवहन निगम के स्थानीय अधिकारी हरकत में आ गए हैं। इसके बाद परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी में डग्गामारी करते हुए बसों को पकड़ा है। निगम के ऋषिकेश डिपो के मुताबिक क्षेत्र में बाहरी राज्यों की कॉन्ट्रैक्ट कैरिज की 20 से 25 बसें रोजाना डग्गामारी कर राजस्व को नुकसान पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन


निगम को प्रतिदिन 30 हजार का नुकसान
एजीएम पीके भारती का कहना है कि क्षेत्र में डग्गामारी करने वाली कई बसों को चिह्नित किया गया है। पुख्ता सूचना मिलने के बाद उन्हें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के साथ मिलकर पकड़ा जाएगा। एजीएम के अनुसार एक बस के डग्गामारी करने से निगम को लगभग 30 हजार रुपये का प्रतिदिन नुकसान उठाना पड़ता है। गौरतलब है कि इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। ऐसे में बाहरी राज्यों की बसों का प्रदेश में आवागमन लगा हुआ है। संचालक इसी का फायदा उठाकर क्षेत्र में डग्गामारी कर परिवहन निगम को चूना लगाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed