फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हरियाणा ब्रांड की शराब सहित एक गिरफ्तार

हरियाणा ब्रांड की शराब सहित एक गिरफ्तार

Fri, 04 May 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

हरियाणा से मुनिकीरेती क्षेत्र में शराब की तस्करी करने वाले एक युवक को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। जबकि उसका साथी चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस को कार की तलाशी में अंग्रेजी शराब की 216 बोतलें मिली हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर से क्षेत्र में शराब की खेप लाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिसकर्मियों ने बदरीनाथ राजमार्ग स्थित खारास्रोत पुल के समीप ब्रह्मानंद मोड़ पर वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान ऋषिकेश की ओर से आ रही दिल्ली नंबर की कार को रुकने का इशारा किया। इसी दौरान एक युवक कार से उतरकर भाग निकला, जबकि चालक को पुलिस ने दबोच लिया।

कार की तलाशी लेने पर उसमें हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान विपिन पुत्र बलजीत निवासी मकान नंबर 34/02, निकट पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, उचाणा, जिला जींद, हरियाणा के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि फरार आरोपी की शिनाख्त छोटू निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार को सीज कर दिया है। फरार आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम में कैलास गेट चौकी प्रभारी संजीत कुमार, टीएसआई अनिल सिंह नेगी, कांस्टेबल भजनपाल, निशांत कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed