फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आए मोबाइल चोर

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आए मोबाइल चोर

Tue, 01 May 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आए मोबाइल चोर
श्रीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वेडिंग प्वाइंट के सीसीटीवी फुटेज से मोबाइल चोरों की पहचान हुई। वेडिंग प्वाइंट मालिक ने आरोपियों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से पहचान के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी गिरीश पैन्यूली ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दिन में उनका मोबाइल कार से चोरी हो गया था। बिना लॉक किए उन्होंने कार अपने कार्यालय के बाहर खड़ी की थी। मोबाइल चोरी होने पर उन्होंने अपने कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो एक युवक कार से मोबाइल निकालते हुए देखा गया। जबकि दूसरा युवक साथ में खड़ा था। खोजबीन करने पर पता चला कि उक्त दोनों युवक शहर में कूलर बेचने का कार्य करते हैं। पैन्यूली ने इन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, साथ ही मोबाइल चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस पूछताछ में युवकों की पहचान खुशनसीब पुत्र मोहम्मद यामिन व अमन पुत्र फारुख निवासी मुजफ्फर नगर के रूप में हुई। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि आरोपियों से 2 मोबाइल बरामद किए गए हैं। उन्होंने शहर के सभी व्यापारियों व लोगों से अपने प्रतिष्ठानों व घर के बाहर सीसीटीवी लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed