{"_id":"5ad3b8454f1c1be2798b46f2","slug":"15238247125-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, जीआरपी कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार खाई में गिरी, जीआरपी कर्मी की मौत
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमरउजाला, ऋषिकेश।
बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर शिवपुरी के समीप एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर 60 फिट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार गवर्मेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) कर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन सवार सभी लोग श्रीनगर में शादी समारोह से शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के करीब पांच बजे बदरीनाथ राजमार्ग पर श्रीनगर से आ रही स्विफ्ट कार शिवपुरी में अनियंत्रित होकर 60 फिट गहरी खाई में गिर गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार चार लोगों को खाई से बाहर निकालकर निजी वाहन से ऋषिकेश स्थित एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
अस्पताल में उपचार के दौरान देहरादून जीआरपी में तैनात कांस्टेबल अमित कोठियाल (30) पुत्र दिनेश कोठियाल निवासी नवादा, देहरादून को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि दीपक रमोला (34) पुत्र राजेंद्र रमोला, आशुतोष भट्ट (32) पुत्र जगतराम भट्ट व मनोज रावत (33) पुत्र श्याम सिंह रावत सभी निवासी एमडीडीए कॉलोनी, देहरादून घायल हैं, जिनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। शिवपुुरी चौकी प्रभारी अशोक कश्यप ने बताया कि सभी श्रीनगर में शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बाबत पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।