{"_id":"5ad3b82a4f1c1b87028b4c51","slug":"152382468410-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला ।
कोतवाली पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर मिले शव के करीब दो माह पुराने मामले में तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में नए सिरे से जांच पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि बीती पांच फरवरी को हर्रावाला पुलिस चौकी को मुरादाबाद रेलवे की ओर से सुबह 6.30 बजे सूचना मिली थी कि कि दुल्हनिया नदी में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक के ऊपर ट्रेन निकल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक से एक शव बरामद किया था। जिसकी पहचान आशीष भट्ट 25 पुत्र आरडी भट्ट भागीरथी एंक्लेव तुनवाला के रूप में हुई थी।
प्रथम दृष्ट्या पुलिस ने मामले को आत्महत्या के तौर पर लिया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए 19 फरवरी को ही पुलिस को तहरीर सौंपी थी, लेकिन पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद परिजनों ने एडीजी से मुलाकात की। बीते शनिवार को मृतक आशीष की बहन अर्चना भट्ट की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में भाई की हत्या के लिए दो लोगों को नामजद किया गया। पुलिस के अनुसार तहरीर में संगीता गुसाईं और शुभम भंडारी निवासी तुनवाला को हत्या के लिए नामजद किया गया है।
बताया कि मामला दर्ज होने के बाद नए सिरे से सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की जांच डोईवाला के एसएसआई योगेंद्र सिंह गुसांई कर रहे हैं। हर्रावाला पुलिस चौकी इंचार्ज बृजपाल सिंह ने बताया कि पहले आत्महत्या केस को लेकर जांच की जा चुकी है। अब नए सिरे से जांच की जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।