फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अवैध खनन, चोरियां रोकने को तीसरी आंख का सहारा

अवैध खनन, चोरियां रोकने को तीसरी आंख का सहारा

Mon, 16 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन, चोरियां रोकने को तीसरी आंख का सहारा
पछवादून के मुख्य स्थानों पर पुलिस लगवा रही सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासगनर/सेलाकुई।
अवैध खनन, चोरियां रोकने और यातायात व्यवस्था पर अब पुलिस तीसरी आंख (सीसीटीवी कैमरे) के जरिये नजर रखेगी। इसके तहत पुलिस ने पछवादून के विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई, हरबर्टपुर आदि के प्रमुख स्थानों पर करीब दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू कर दी है। ये कैमरे सीधे पुलिस अफसरों के कार्यालयों से लिंक होंगे।

विकासनगर, ढालीपुर, ढकरानी, डाकपत्थर, कुंजा कुल्हाल आदि क्षेत्रों की नदियों में अवैध खनन की शिकायतें आम हैं। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन पर खनन माफिया का शह देने के आरोप लगते हैं। वहीं क्षेत्रों में चोरियों का ग्राफ भी काफी बढ़ा है और मुख्य बाजारों में अक्सर जाम लगता है। इन सबसे निपटने को अब पुलिस तीसरी आंख (सीसीटीवी कैमरे) का सहारा लेगी। इस कड़ी में पछवादून के करीब दो दर्जन से अधिक प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। सीओ पंकज गैरोला के मुताबिक ये सीसीटीवी कैमरे थाना अध्यक्षों और अन्य अफसरों के कार्यालयों से लिंक रहेंगा। इससे अफसर सभी गतिविधियों पर सीधे नजर रख सकेंगे। सीओ के अनुसार सहसपुर में लांघा रोड, सहसपुर बाजार, सेलाकुई, भाऊवाला, दर्रारेट, धर्मावाला, सभावाला, सिंघनीवाला, विकासनगर में पुल नंबर एक, मेन बाजार, पहाड़ी गली, डाकपत्थर चौक, हरबर्टपुर और कुल्हाल आदि जगहों पर कैमरे लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed