फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कुनुवा में ओवरलोड यूटिलिटी पलटी, 15 घायल

कुनुवा में ओवरलोड यूटिलिटी पलटी, 15 घायल

Mon, 16 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
कुनुवा में ओवरलोड यूटिलिटी पलटी, 15 घायल
मानल में बिस्सू महोत्सव में जा रहे थे करीब 35 ग्रामीण
विज्ञापन

कोटी रजाणु मोटर मार्ग पर कुनुवा गांव के पास हुआ हादसा
घायलों को निजी वाहन से विकासनगर सीएचसी पर कराया भर्ती, तीन किए रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
एक ओवरलोड यूटिलिटी कोटी रजाणु मोटर मार्ग पर गांव कूनुवा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए।
घायलों को विकासनगर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से तीन लोगों को गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यूटिलिटी में सवार 35 ग्रामीण मानल में बिस्सू महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 8.30 बजे बिस्सू महोत्सव में शामिल होने के लिए कूनुवा और पींगवा गांवों के करीब 35 ग्रामीण एक यूटिलिटी में सवार होकर मानल के लिए चलते थे। जैसे ही यूटिलिटी कूनुवा गांव से कुछ दूर पर एक मोड़ पर पहुंची तो चालक जोगेंद्र पुत्र प्यारदास निवासी बाणाधार गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी बीच सड़क में पलट गई। हादसे के बाद यूटिलिटी में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच करीब 15 घायलों को गाड़ी से बाहर निकालाकर निजी वाहनों से विकासनगर सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से 12 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एलोपैथिक अस्पताल में नहीं मिला डाक्टर
हादसे में घायलों को उपचार के लिए ग्रामीण सबसे पहले करीब 20 किमी दूर कोटी में एलोपैथिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां एक भी डॉक्टर नहीं मिला। इस पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना था कि अधिकांश अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलते। उसके बाद ग्रामीण घायलों को लेकर विकासनगर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व पुलिस नहीं पहुंची
हादसे के बाद राजस्व पुलिस का कोई कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में गुस्सा दिखा। उन्होंने बताया कि हर बार हादसा होने पर पुलिस का ऐसा ही रवैया रहता है। कई बार हादसों के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों को खुद ही घायलों को अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।


घटना की कराई जाएगी जांच
तहसीलदार कुंवर सिंह नेगी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये हुए घायल
जोगेंद्र पुत्र प्यारदास, चालक निवासी बाणाधार त्यूनी
सुुरेंद्र पुत्र पूरचंद निवासी पींगुआ चकराता
अंकित पुत्र मातवर सिंह पींगुआ चकराता
अमित पुत्र लालचंद पींगुआ चकराता
देवेंद्र पुत्र रणसिंह पींगुआ चकराता
रामसिंह पुत्र अजब सिंह कुनुवा चकराता
संजय पुत्र मदन सिंह कुनुवा चकराता
नीटू पुत्र रूप सिंह कुनुवा चकराता
धर्मसिंह पुत्र फतेहसिंह कुनुवा चकराता
सरदार सिंह पुत्र फागिया कुनुवा चकराता
मुकेश पुत्र देवराम कुनुवा चकराता
केशर सिंह पुत्र श्यामू कुनुवा चकराता

इनको किया रेफर
राजेश पुत्र पूरचंद निवासी पींगुआ चकराता
शूरवीर पुत्र धूमसिंह निवासी कुनुवा चकराता
फतेह सिंह पुत्र तोलाराम कुनुवा चकराता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed