फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फल तोड़ने के चक्कर में गवांई जान

फल तोड़ने के चक्कर में गवांई जान

Wed, 28 Mar 2018 02:27 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
फल तोड़ने के चक्कर में गवांई जान
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से एक नेपाली मूल का व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन-फानन में त्यूनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार गोपाल(48) पुत्र मनी राम निवासी रिसाड़ू गांव मंगलवार दोपहर को घर के पास स्थित एक पेड़ में फल तोड़ने के लिए चढ़ा। इस दौरान पेड़ की टहनियां बिजली की हाईटेंशन लाइन से टच हो गई। जिससे पूरे पेड़ में करंट दौड़ गया। करंट के जोरदार झटके के साथ गोपाल नीचे जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने आनन-फानन में गोपाल को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे पहले सोमवार को भी कटापत्थर में एक पेड़ के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसमें चढ़ी एक किशोरी की मौत हो गई थी। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि विभागीय प्राविधान के अनुसार पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed