{"_id":"5abaaf594f1c1be93f8b53f7","slug":"152218428514-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े शिक्षिका के घर से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े शिक्षिका के घर से हजारों की चोरी
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बदामावाला गांव में चोरों ने दिनदहाड़े एक शिक्षिका के घर के ताले तोड़ हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 13 दिन में यह तीसरी चोरी है।
जानकारी के अनुसार लाजेश्वरी नेगी पत्नी स्व. नरेंद्र सिंह नेगी का बदामावाला गांव में मकान है। वह सैपियंस स्कूल में शिक्षिका हैं। बीते सोमवार सुबह वह स्कूल गई हुई थी। दोपहर को जब वह घर लौटी तो घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। चोर अलमारी में रखे 27 हजार रुपये की नकदी और चांदी के पायजेब पर हाथ साफ कर दिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। इससे पहले भी चोर दिनदहाड़े बंशीपुर हरबर्टपुर स्थित एक शिक्षिका और लाइन जीवनगढ़ स्थित एक विवि काउंसलर के घर में हाथ साफ कर चुके हैं। एक महीने के भीतर दिनदहाड़े हुई तीन चोरियों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता लाजेश्वरी ने बताया कि चोर अपने साथ एटीएम, पास बुक भी चुरा कर ले गए। सीओ पंकज गैरोला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही सभी चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
यहां हुई चोरी
13 मार्च 2018- बंशीपुर हरबर्टपुर निवासी शिक्षिका विद्या जोशी के घर चोरी।
20 मार्च 2018- लाइन जीवनगढ़ स्थित विश्वविद्यालय काउंसलर डॉ. मितुल और उनकी पत्नी अनीता यादव के यहां चोरी।
26 मार्च 2018- बदामावाला में शिक्षिका लाजेश्वरी नेगी के घर चोरी।