फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यूपीसीएल ने 80 घरों के कनेक्शन काटे

यूपीसीएल ने 80 घरों के कनेक्शन काटे

Fri, 23 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
यूपीसीएल ने 80 घरों के कनेक्शन काटे
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

यूपीसीएल की टीम ने बृहस्पतिवार को त्यूनी और चकराता में वसूली अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बकाया जमा न करने पर 80 लोगों के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान अभियान में कुल 4.70 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की गई।

बृहस्पतिवार को एसडीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने चिल्हाड़, पुरटाड़, दार्मिगाड़, सठंगधार, अटाल, सैंज आदि क्षेत्र में अभियान चलाया। पुरटाड़ गांव में 50 घरों में अवैध रूप से कटिया डाल कर बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर टीम ने चोरी में इस्तेमाल की जा रही तारों को भी जब्त कर लिया। भविष्य में बिजली चोरी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। टीम ने बिजली चोरी की शिकायत पर चिल्हाड़ गांव स्थित आटा चक्की का निरीक्षण किया। लेकिन टीम के आने की सूचना मिलने से पूर्व ही चक्की संचालक ताला बंद कर चला गया। एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। टीम में जेई परमजीत चौहान, लाइनमैन विजेंद्र रावत, इंदर सिंह, विष्णु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed