फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिनदहाड़े पर्स चुराने वाली महिला गिरफ्तार

दिनदहाड़े पर्स चुराने वाली महिला गिरफ्तार

Fri, 23 Mar 2018 01:43 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। दिनदहाड़े ऑटो में महिला का पर्स चोरी कर फरार हुई महिला को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से चोरी का पर्स भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक रायवाला स्थित वैदिकनगर निवासी नेहा थापा पत्नी खेम बहादुर ने शिकायत दी कि वह बृहस्पतिवार दोपहर ऋषिकेश में बेटी के इलाज के लिए आई थी। इसी दौरान दून तिराहे के समीप ऑटो में उसके साथ बैठी एक महिला पर्स चोरी कर भाग गई। नेहा ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का हुलिया जानने के बाद उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद पुलिस ने आरोपी महिला को संयुक्त यात्रा बस अड्डे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान मंगलिया पत्नी अजय कुमार निवासी रेलवे स्टेशन, झुग्गी-झोपड़ी, मेरठ, यूपी के रूप में हुई है। बताया कि उससे चोरी का पर्स बरामद कर लिया है, जिसमें 2500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। बताया कि आरोपी के खिलाफ नेहा थापा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed