फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Fri, 16 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले में उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
गत 8 मार्च को पुनीत उर्फ पम्मी निवासी ग्राम इस्माइलपुर थाना चांदपुर, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी शंकरपुर थाना सहसपुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फांसी के कारण दम घुटना आया था। 14 मार्च को पुनीत के पिता धन सिंह ने थाने पहुंचकर बहू स्वाति उर्फ रिया पर उसके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

दी गई तहरीर में धन सिंह ने बताया था कि एक वर्ष पूर्व उसके बेटे का विवाह स्वाति से हुआ था। पुनीत हाईस्कूल फेल था जबकि स्वाति बीए पास है। आरोप है कि इसी बात को लेकर वह पुनीत को ताने देती थी। जिससे पुनीत परेशान था। इस कारण उसने अपनी पत्नी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed