फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कार पर फर्जी बोर्ड लगाकर रौब गालिब करने वाला धरा

कार पर फर्जी बोर्ड लगाकर रौब गालिब करने वाला धरा

Sun, 04 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
कार पर फर्जी बोर्ड लगाकर रौब गालिब करने वाला धरा
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

डाकपत्थर पुलिस ने एकता एंटी करप्शन संस्था भारत का फर्जी बोर्ड लगाकर रौब गालिब करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया। आरोपी शराब के नशे में था। आरोपी के खिलाफ फर्जी बोर्ड लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है।

शुक्रवार को एक युवक डाकपत्थर बैराज में अपनी कार पर एकता एंटी करप्शन संस्था भारत के अध्यक्ष का बोर्ड लगाकर घूम रहा था। शक होने पर पुलिस ने कार को रोक लिया। पूछताछ करने पर उसने पुलिस कर्मियों पर रौब झाड़ने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने झूठा रौंब दिखाने के लिए फर्जी बोर्ड लगाने की बात कबूली। आरोपी की पहचान शाहरुख पुत्र अब्दुल मलिक निवासी सहारनपुर रोड धर्मावाला थाना सहसपुर के रूप में हुई। चौकी प्रभारी शमशेर अली ने बताया कि मेडिकल जांच में आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed