{"_id":"5a9b06ce4f1c1b9b248b7f01","slug":"152010949010-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिक के साथ दुष्कर्म में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिक के साथ दुष्कर्म में एक गिरफ्तार
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
धर्मावाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुुराचार और पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
तहरीर में बच्ची के पिता ने कहा कि बीते शुक्रवार को उसकी छह वर्षीय बेटी शाम चार बजे घर के पास ही अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक बच्ची के पास पहुंचा। बच्ची को मिठाई खिलाने के बहाने आरोपी बच्ची को अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुराचार किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर खेतों में काम करने वाले लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने बच्ची के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान विनोद कुमार रूप में हुई। थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।