{"_id":"5a97143c4f1c1be13b8b589a","slug":"15198507824-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेचनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवेचनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला /ऋषिकेश।
एसपी ग्रामीण सरिता डोभाल ने बुधवार को कोतवाली में तैनात दारोगाओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और उपनिरीक्षकों से लंबित विवेचनाएं तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा होली पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने के भी आदेश दिए।
एसपी ग्रामीण सरिता डोभाल बुधवार को ऋषिकेश कोतवाली पहुंची थीं। उन्होंने करीब तीन घंटे तक बंद कमरे में दारोगाओं से विवेचनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और विवेचनाओं में देरी पर उपनिरीक्षकों से जवाब-तलब भी किया। इसके अलावा उन्होंने प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी से शहर, समीपवर्ती ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मुकम्मल रखने को कहा। एसपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों के कार्यों की समीक्षा में देरी करने वाले उपनिरीक्षकों से जवाब मांगा गया है। होली को देखते हुए पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने स्थानीय नागरिकों से सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की है। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, एसएसआई अमरजीत रावत, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, दीपक गैरोला, दीपक तिवारी, सुनील रावत, श्रीचंद नेगी, मुकेश नेगी, चिंतामणि मैठाणी, राजबर राणा आदि मौजूद रहे।