फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रेमिका से मिलने पहुंचा हत्यारोपी गिरफ्तार

प्रेमिका से मिलने पहुंचा हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश। हरिपुरकलां में लोकेश की हत्या के मामले में वांछित आरोपी सलमान बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी सलमान प्रेमिका से मिलने हरिपुरकलां पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी सलमान की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हैंडपंप का हत्था भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

रायवाला पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम करीब चार बजे लोकेश (27) पुत्र धर्मपाल निवासी नर्मदा विहार, हरिपुरकलां, मूल निवासी ग्राम लंढौरा, थाना ननौता, जिला सहारनपुर, यूपी की हत्या के आरोपी सलमान के हरिपुरकलां पहुंचने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी सलमान पुत्र सादिक निवासी लालपुर, थाना मंडावली, जिला बिजनौर, यूपी को दबोच लिया। इसके बाद हत्या में इस्तेमाल किया गया हैंडपंप का हत्था भी बरामद किया गया। लोकेश की हत्या आरोप में मृतक की पत्नी सोनिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। रायवाला, थाना प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि आरोपी सलमान सोनिया से मिलने के लिए हरिपुरकलां में पहुंचा था। इसी दौरान उसे दबोच लिया गया। सलमान को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में एसएसआई विजय भारती, एसआई महेंद्र सिंह पुंडीर, कांस्टेबल कैलाश, पंकज तोमर, मृणाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed