फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   साडा ने सीज की छह दुकानें और एक मोबाइल टॉवर

साडा ने सीज की छह दुकानें और एक मोबाइल टॉवर

Wed, 28 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
साडा ने सीज की छह दुकानें और एक मोबाइल टॉवर
ब्यूरोध्विकासनगर।
विज्ञापन

दून घाटी विशेष क्षेत्र प्राधिकरण(साडा) की टीम ने सेलाकुई मिलन चौक पर अवैध रूप से बनाई जा रही छह दुकानों और छरबा स्थित एक मोबाइल टावर को सीज कर दिया। मंगलवार को एसडीओ श्याम मोहन के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया।

एसडीओ ने बताया कि लंबे समय से प्राधिकरण को दुकान स्वामी के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। दुकानों को बिना नक्शा पास कर बनाया जा रहा था। मामले में दुकान स्वामी सतीश राणा निवासी टिविंस रोड को नोटिस भी जारी किया गया है। वहीं टीम ने छरबा में आबादी क्षेत्र के बीच बने एक निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर को भी सीज कर दिया। गांव में मानकों के विपरीत आबादी क्षेत्र में यह टॉवर लगाया जा रहा था। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के साथ ही प्राधिकरण से की थी। जिस पर जांच के बाद टॉवर को सीज कर दिया गया। गांव निवासी बहादुर सिंह खरे ने कहा कि टॉवर से लोगों में रेडिएशन का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed