फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यात्रियों से भरी जीप पलटी, 11 घायल

यात्रियों से भरी जीप पलटी, 11 घायल

Fri, 23 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों से भरी जीप पलटी, 11 घायल
ब्यूरो/त्यूनी/चकराता।
विज्ञापन

त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर धारनाधार के पास बृहस्पतिवार को जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों की सीएचसी चकराता में भर्ती कराया गया है। गनीमत यह रही कि वाहन खाई में नहीं गिरा।
जानकारी के अनुसार चिल्हाड़ गांव के नीटू की शादी 4 दिन पहले हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी और रिश्तेदारों के साथ जीप में सवार होकर पहली बार ससुराल जा रहे थे। तभी धारनाधर के पास हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस सेवा से सीएचसी चकराता में भर्ती कराया। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि जीप में 16 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


हादसे में ये हुए घायल
घायलों की पहचान चालक कमल (25) पुत्र कलमू, मुस्कान (17) पुत्री सुल्तान, रीना (18) पुत्री नीटू, मुन्ना (12) पुत्र खीमा, प्रमेश (20) पुत्र पतरू, कलमू (55) पुत्र झिंगिया, प्रमिला(17) पुत्री जगत राम सभी निवासी चिल्हाड़, मीनाक्षी (14) पुत्री मुन्ना निवासी दोधा चकराता, लक्ष्मी(17) पुत्री शिबू निवासी बायला, चमन सिंह(17) पुत्र नांदकू निवासी टिपऊ, विक्की(17) पुत्र पातिया निवासी भुपऊ चकराता के रूप में हुई। जिसमें से गंभीर हालत होने पर प्रमिला, कलमू और विक्की को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed