फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवती के अपहरण और बलात्कार में एक गिरफ्तार

युवती के अपहरण और बलात्कार में एक गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
युवती के अपहरण और बलात्कार में एक गिरफ्तार
ब्यूरो/साहिया।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस ने युवती के अपहरण और बलात्कार के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा हुआ हैं।

जानकारी के अनुसार साहिया क्षेत्र से एक युवती बीते मंगलवार को हईया स्थित शिवरात्रि मेले में गई हुई थी। लेकिन जब देर रात तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान परिजनों को पता लगा कि नदीम पुत्र अली हसन निवासी जीवनगढ़ उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। परिजनों ने राजस्व पुलिस में आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद हरकत में आई राजस्व पुलिस ने उसे सिविल पुलिस की मदद से शुक्रवार को डाकपत्थर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने युवती को भी बरामद कर लिया। मेडिकल परीक्षण में युवती के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के मुकदमे को बलात्कार के मुकदमे में तरमीम कर दिया। राजस्व उपनिरीक्षक जियालाल शर्मा ने बताया कि मजिस्ट्रेट के समक्ष युवती के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। फिलहाल उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed