फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घास लेने गई महिला पहाड़ी से गिरी, जख्मी

घास लेने गई महिला पहाड़ी से गिरी, जख्मी

Sat, 17 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। नरेंद्रनगर स्थित ग्रामसभा कुथ्या में एक महिला पहाड़ी से गिरकर जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को निजी वाहन से एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को एम्स के लिए रेफर कर दिया। नरेंद्रनगर ब्लॉक स्थित दोगी पट्टी की ग्रामसभा कुथ्या निवासी शुतांबरी देवी 45 पत्नी जयपाल सिंह चौहान सुबह करीब 10 बजे मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने के लिए जंगल गई थी। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पहाड़ी से गिरकर जख्मी हो गई। साथ गई अन्य महिलाओं ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। शुतांबरी के परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चार घंटे तड़फती रही महिला
कुथ्या ग्रामसभा निवासी शुतांबरी देवी के घायल होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आपातकालीन 108 सेवा को कॉल किया, लेकिन 108 नहीं पहुंची। करीब तीन से चार घंटे तक महिला सड़क किनारे तड़फती रही। इसी बीच शिक्षक प्रमोद चमोली की कार से महिला को एसपीएस सरकारी अस्पताल लाया गया। ग्रामीण बीरबल सिंह, रघुबीर सिंह, मनीष सिंह चौहान, राकेश चौहान, शूरवीर सिंह दवाण, प्रीतम सिंह, बिजेंद्र सिंह जेठुड़ी ने सरकार से आपात सेवा को बेहतर करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट्स
महिला के घायल होने संबंधित एक कॉल सुबह 10.20 बजे आई थी, जिसमें घटनास्थल बागी, कुमाली बताया गया था। फकोट से वाहन भेजा गया था, लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद कॉलर ने गलत जगह होने की बात कही। उन्होंने व्यासी के समीप आने की बात कही। इसके बाद यमकेश्वर से इमरजेंसी वाहन भेजा गया, लेकिन तब तक महिला को निजी वाहन से लोग सरकारी अस्पताल ले जा चुके थे। बताया कि यह देरी सिर्फ कॉलर की गलती से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहन राणा, प्रभारी 108 एंबुलेंस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed