{"_id":"5a873d9b4f1c1bca798ba0f9","slug":"151881278013-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों के आगे पुलिस का दम हुआ बेदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों के आगे पुलिस का दम हुआ बेदम
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। शहर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सवालों में है। नगर क्षेत्र में महज 15 दिनों के भीतर ही व्यस्त मार्गों पर दिनदहाड़े और रात में चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। देहरादून मार्ग स्थित कोतवाली से महज सौ मीटर की दूरी पर बीते सोमवार को दिनदहाड़े सोहन सिंह रौतेला के घर से कीमती आभूषणों और नकदी की चोरी के बाद बुधवार रात व्यस्ततम सदानंद मार्ग पर अज्ञातों ने घर के बाहर खड़ी एक कार पर हाथ साफ कर दिया।
यही नहीं, कोतवाली के ठीक सामने कुम्हारबाड़ा में इससे पहले चंद्रपाल प्रजापति के घर से भी चोर लाखों की नकदी और जेवरातों पर हाथ साफ कर चुके हैं। शहर में चोरी की बढ़ती वारदातों से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेेकर आक्रोश बढ़ने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में आम लोगों की सुरक्षा के लिए कोतवाली में पुलिसकर्मियों का भारी भरकम अमला तैनात है। बावजूद इसके शहर क्षेत्र में दिन और रात के समय में चोरी की घटनाएं आम बात हो गई है। लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठाए हैं।
15 दिन के भीतर चोरी की घटनाएं
केस-1
31 जनवरी को कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश निवासी चंद्रपाल प्रजापति पुत्र स्व. भगवान दास प्रजापति के घर से ढाई लाख रुपए की नकदी, सोने का हार, दो चेन, चार अंगूठी, दो जोड़ी कानों के कुंडल व बच्चों की दो गुल्लक की चोरी।
विज्ञापन
केस- 2
12 फरवरी को दिन के समय देहरादून रोड निवासी मनोहर सिंह रौतेला के घर से हजारों की नकदी और सोने व चांदी के जेवरातों की चोरी।
केस- 3
14 फरवरी को सदानंद मार्ग से अमित जैन के घर के बाहर से इनोवा कार की चोरी।
क्या कहती हैं एसपी (आर)
ऋषिकेश। एसपी ग्रामीण सरिता डोभाल ने बताया कि शहर में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। बताया कि चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही सभी वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा।