{"_id":"5a873c974f1c1bff388b87cb","slug":"1518812521360-85-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 किलो मावा व 85 किलो पनीर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
60 किलो मावा व 85 किलो पनीर बरामद
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/डोईवाला। डोईवाला में नकली खाद्य पदार्थों की सप्लाई की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दूधली रोड पर नकली मावे व पनीर से भरी एक मारुति कार को पकड़ लिया। पुलिस ने इस बाबत खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने मावे व पनीर के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। एसएसआई योगेंद्र गुसाईं ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर शाम करीब पांच बजे दूधली रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मारुति कार को रोका गया।
कार की तलाशी में 60 किलो मावा और करीब 85 किलो पनीर बरामद किया गया। पूछताछ में कार चालक घबरा गया। नकली खाद्य पदार्थ का शक होने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों केे सूचित किया गया। बताया कि अधिकारियों ने पनीर व मावे के सैंपल ले लिए हैं। जांच में सैंपलों के फेल होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि डोईवाला क्षेत्र में होली के त्योहार के मद्देनजर पुलिस को नकली खाद्य सामग्री सप्लाई की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके तहत शुक्रवार को अभियान चलाया गया।