फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उल्लू मारकर ले जाते पकड़ा

उल्लू मारकर ले जाते पकड़ा

Tue, 06 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
उल्लू मारकर ले जाते पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। पुलिस ने एक व्यक्ति को उल्लू के साथ पकड़कर वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया। वन विभाग ने आरोपी को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

चौहड़पुर रेंज अधिकारी कुलदीप पंवार ने बताया कि रविवार की रात को पुलिस ने गश्त के दौरान फतेहपुर गांव के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके थैले से मरा हुआ उल्ला मिला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान चुन्नू पुत्र ईलम चंद निवासी ग्राम फतेहपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उल्लू तांत्रिक क्रियाओं के लिए ले जा रहा था। रेंज अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने उल्लू को आसन नदी किनारे मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed