फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्कूटी में डंपर की टक्कर से छात्रा की मौत

स्कूटी में डंपर की टक्कर से छात्रा की मौत

Tue, 06 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी में डंपर की टक्कर से छात्रा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

सेलाकुई।
सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दून-पांवटा हाईवे पर रामपुर के पास एक डंपर ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर डंपर को सीज कर दिया है।

सौम्या (18) पुत्री इंद्रभूषण सकलानी निवासी शिरलोक कॉलोनी, नत्थनपुर थाना रायपुर यहां सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर स्थित जेबीआईटी कॉलेज में पॉलीटेक्निक की छात्रा थी। सोमवार की सुबह वह सहपाठी प्रतीक्षा (18) निवासी सहस्त्रधारा रोड रायपुर के साथ स्कूटी से कॉलेज जा रही थी। रामपुर के पास पीछे से आ रहे डंपर ने ओवरटेक करने के दौरान उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों छात्राएं स्कूटी समेत नीचे गिर गई। जिससे सौम्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रतीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस 108 की मदद से घायल को सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया। सौम्या के पिता ने डंपर चालक के खिलाफ सहसपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान हुसैन पुत्र इमाम निवासी ढकरानी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed