{"_id":"5a7768c04f1c1bb1208b75cd","slug":"15177752519-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग भी करेगा प्रधान पति पर कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विभाग भी करेगा प्रधान पति पर कार्रवाई
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभाग भी करेगा प्रधान पति पर कार्रवाई
- वर्तमान और पूर्व प्रधान के बीच मारपीट का मामला
-
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव में मनरेगा कार्य के ऑडिट के दौरान हुई मारपीट में वर्तमान प्रधान पति इलियास अहमद पर सिंचाई विभाग भी कार्रवाई कर सकता है। बताया जा रहा है कि इलियास सरकारी कर्मचारी है और वर्तमान में सिंचाई विभाग के अवस्थापना खंड डाकपत्थर में तैनात है।
बीते दो फरवरी को मनरेगा कार्यों के ऑडिट कार्य के दौरान वर्तमान और पूर्व प्रधान के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्षों के बीच खूब लाठी-डंडे और लात घूसे चले थे। मारपीट के दौरान ऑडिट टीम में शामिल तीन सदस्य भी घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने इलियास समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। ऐसे में अब बिना विभागीय अनुमति के सरकारी सेवा आचरण नियमावली का उल्लंघन करते हुए ग्राम पंचायत संबंधी कार्यों में शामिल होने के मामले में विभाग भी इलियास पर कार्रवाई कर सकता है। फिलहाल विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले में यदि पुलिस की ओर से कार्रवाई संबंधी पत्र मिलता है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
अधिशासी अभियंता अजय कुमार वर्मा ने कहा कि मामला प्रकाश में आया है। संबंधित एसडीओ से मामले में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसओ नरेश राठौर ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर वारदात में शामिल अन्य लोगों की पहचान के प्रयास जारी है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।