{"_id":"5a679d6f4f1c1b84268b60c0","slug":"15167401461874-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदूक खोल कर 74 हजार की नगदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदूक खोल कर 74 हजार की नगदी उड़ाई
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
त्यूनी। रात में सोते वक्त चोरों ने दुकानदार के कोट की जेब से चॉबी निकाल कर संदूक में रखी 74 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस चोरी में किसी नजदीकी का हाथ होने का अंदेशा जता रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेहर सिंह मूलरूप से उत्तरकाशी के बेगल गांव के रहने वाले हैं। त्यूनी बाजार में उनकी किराना की दुकान है। वह किराए पर नया बाजार में रहते हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। सोमवार को वह सैंज गांव में शादी में शामिल होने गए थे। देर रात वह लौटे और सो गए। इस बीच कमरे में चोर घुसे और उनके कोट से चॉबी निकाल कर संदूक में रखे 74300 रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह मेहर सिंह सो कर उठे तो संदूूक खुला देखा। चोरों ने कोट भी कमरे से बाहर फेंका हुआ था। उन्होंने बताया कि दुकानदारों ने कमेटी बनाई हुई है। जिसमें प्रत्येक माह दुकानदार बचत के लिए रुपये जमा करते हैं। चोरी हुए रुपये कमेटी के थे। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।