फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिल्ली का शराब सप्लायर ऋषिकेश से गिरफ्तार

दिल्ली का शराब सप्लायर ऋषिकेश से गिरफ्तार

Wed, 24 Jan 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली का शराब सप्लायर ऋषिकेश से गिरफ्तार
विज्ञापन

-- 21 जनवरी को पकड़ी गई 280 पेटियां शराब भी सप्लायर हेमचंद्र की निकली

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। पुलिस ने विभिन्न राज्यों की शराब को अवैध रूप से उत्तराखंड में सप्लाई करने वाले सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को देहरादून रोड स्थित जंगलात बैरियर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान दबोचा। आरोपी से पुलिस को हरियाणा ब्रांड की दो पेटी अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि देवप्रयाग में शराब का जखीरा सप्लाई करने वाला आरोपी कार से शराब लेकर ऋषिकेश आ रहा है। पुलिसकर्मियों ने शहर के नाकों पर तत्काल वाहन चेकिंग शुरू कर दी। करीब 11.30 बजे देहरादून रोड स्थित जंगलात बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया, तो वाहन सवार घबरा गया।

कार की तलाशी में पुलिस को हरियाणा ब्रांड की दो पेटी शराब बरामद हुई। आरोपी हेमचंद्र उर्फ हेमंत कसानिया पुत्र उदय सिंह निवासी 193 सराय पीपल थला, आदर्शनगर, दिल्ली ने पूछताछ में बताया कि बीती 21 जनवरी को नगर क्षेत्र में ट्रक से पकड़ी गई अरुणाचल ब्रांड की 280 पेटी अंग्रेजी शराब भी उसी की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार को सीज कर दिया गया है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया है कि ऋषिकेश में पकड़े गए ट्रक में शराब उसी की थी। बताया कि आरोपी को आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed