फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिसकर्मी ने लगाई फांसी

संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिसकर्मी ने लगाई फांसी

Wed, 24 Jan 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार में तैनात पुलिसकर्मी ने रायवाला में लगाई
विज्ञापन

-- मामा से मिलने हरिपुरकलां स्थित अंचलधाम के फ्लैट में पहुंचे थे विपिन
-- बेल्ट से फंदा बनाकर की आत्महत्या, कारणों का पता नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला/ऋषिकेश। क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) हरिद्वार में तैनात एक पुलिसकर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में हरिपुरकलां स्थित एक फ्लैट के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मी के मामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
रायवाला पुलिस के मुताबिक पुलिसकर्मी विपिन सिंह भंडारी (27) पुत्र नंदन सिंह भंडारी निवासी बैंक कॉलोनी मोथरोवाला, देहरादून अपने मामा से मिलने के लिए हरिपुरकलां स्थित अंचलधाम के फ्लैट में सोमवार रात पहुंचा था। मंगलवार सुबह उसके मामा संतोष चौहान होटल में ड्यूटी पर चले गए। दोपहर में वापस लौटने पर कमरे के दरवाजा खटखटाने के बावजूद उन्हें भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका में उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला, तो भीतर का मंजर देख उनके होश उड़ गए। कमरे में पंखे से बेल्ट से बनाए गए फांसी के फंदे पर विपिन लटका हुआ था। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारकर उसे कब्जे में लिया। बताया कि कमरे और पुलिसकर्मी के कपड़ों की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन

रायवाला थाना प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सीओ वीरेंद्र सिंह रावत भी रायवाला थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से घटना का फीडबैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी बात को लेकर तनाव में था विपिन
ऋषिकेश। रायवाला थाना प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी के अनुसार पुलिसकर्मी विपिन सिंह भंडारी तनाव में चल रहा था। परिजनों से बातचीत में इसकी पुष्टि हुई है। बताया कि आत्महत्या की सही वजह अभी पता नहीं चल पाई है। परिजनों से कारण जानने के प्रयास किए जा रहे हैं।


छह साल पहले हुआ था भर्ती
थाना रायवाला पुलिस के मुताबिक आत्महत्या करने वाले पुलिसकर्मी विपिन सिंह भंडारी की विभाग में ज्वाइनिंग डेट 24 फरवरी 2012 की है। पुलिस की नौकरी में विपिन को अभी करीब छह साल ही हुए थे। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इस पर अभी संशय बरकरार है। पुलिस सिर्फ इतना ही बता रही है कि वह काफी समय से तनावग्रस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed