फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिनदहाड़े ताले तोड़कर लाखों के गहने चोरी

दिनदहाड़े ताले तोड़कर लाखों के गहने चोरी

Mon, 15 Jan 2018 01:45 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े दरवाजे की कुंडी तोड़ लाखों के आभूषण चोरी
विज्ञापन

-- व्यस्त तिलक मार्ग पर बनाया एक घर को निशाना
-- पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। चोरों ने रविवार को नगर के बीचोंबीच व्यस्त तिलक रोड स्थित एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। कोतवाली पुलिस के मुताबिक तिलक रोड निवासी विजय वर्मा पुत्र महेश चंद्र वर्मा रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने एक साथी को जौलीग्रांट एयरपोर्ट छोड़ने गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी व माता घर को ताला लगाकर किसी काम से बाजार के लिए निकल गए। इसी बीच चोरों ने मौका पाकर उनके घर के ताले तोड़ दिए। विजय ने बताया कि चोर घर में अलमारी से एक सोने का सैट, दो सोने की झुमके और करीब सात चांदी के सिक्के और दो जोड़ी कानों की सोने की बाली चुरा ले गए।

बताया गया कि उन्होंने इस बाबत कोतवाली पुलिस को सूचित कर लिखित शिकायत दे दी है। वहीं दिनदहाड़े हुई चोरी की घटनाओं से नागरिकों में खौफ है, उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की है। उधर, शहर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि लिखित तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मुकदमा दर्ज कर जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed