फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लालच देकर बुजुर्ग से उड़ाई 45 हजार की चेन

लालच देकर बुजुर्ग से उड़ाई 45 हजार की चेन

Tue, 14 May 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
लालच देकर बुजुर्ग से उड़ाई 45 हजार की चेन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

शहर के हरिद्वार रोड पर तीन महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन ठग ली। आरोपी महिलाओं ने 45 हजार रुपये की चेन डेढ़ लाख रुपये में खरीदने का लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी महिलाएं सोने की चेन लेकर बुजुर्ग को कागज के नोटों की गड्डी थमा कर चंपत हो गईं।

हरिद्वार रोड़ निवासी बुजुर्ग सांची बिष्ट रविवार को घर के बाहर टहल रही थीं। इसी बीच एक महिला ने सांची के पास आकर कहा कि मां जी मेरे पास काफी रकम है। मुझे डर है कि कोई उसे छीन न ले जाए। सांची बिष्ट ने उसकी बात को खास तवज्जो नहीं दी। इसी बीच दो और महिलाएं आ गईं और कहा कि इस महिला के पास काफी कैश है। वह हर चीज के दोगने दाम दे रही है। महिलाओं ने सांची कोगले की चेन बेचकर लाभ कमाने का लालच दिया। सांची ने चेन की कीमत 45 हजार रुपये बताई तो महिला ने उसे डेढ़ लाख रुपये में खरीदने का प्रस्ताव दिया। इसी झांसे में आकर संाची ने सोने की चेन महिला को थमा दी। आरोपी महिला ने नोटों की गड्डी और छिपाकर ले जाने को कहा। सांची ने घर जाकर नोटों की गड्डी खोली तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। गड्डी में सिर्फ नोटों के साइज के कागज थे। इसके बाद सांची के परिजनों ने महिलाओं को तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई अशोक राठौड़ ने बताया कि आरोपी महिलाओं के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed