{"_id":"5b4d01454f1c1b47748b53f9","slug":"151531773253-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई के घर से नगदी व ज्वैलरी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई के घर से नगदी व ज्वैलरी चोरी
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नेहरू कॉलोनी थाना के मोथरोवाला क्षेत्र के विष्णुपुरम निवासी एक एनआरआई के घर से जेवर न नकदी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
नेहरू कॉलोनी थाना के मोथरोवाला क्षेत्र के विष्णुपुरम में सत्यपाल सिंह बिष्ट का मकान है। सत्यपाल जापान में एक होटल में नौकरी करते हैं। यहां घर पर उनकी पत्नी ममता बिष्ट रहती हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम ममता किसी काम से बाहर निकली थीं। इस दौरान ममता ने घर के दरवाजे पर ताला नहीं लगाया था। इसी बात का फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए और 25 हजार रुपये और कुछ जेवरात चोरी कर ले गए। घर लौटने के बाद ममता ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि ममता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।