फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   थाने से फरियादी को लौटाया तो नपेंगे थानेदार

थाने से फरियादी को लौटाया तो नपेंगे थानेदार

Sun, 27 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
थाने से फरियादी को लौटाया तो नपेंगे थानेदार
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

थानों से अब फरियादी को लौटाने पर थानेदारों की खैर नहीं। अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने इस बाबत शनिवार को सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में सभी पुलिस कप्तानों को कड़े आदेश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस के फरियादी को टरकाने के रवैये पर कड़ी नाराजगी भी जताई है।
अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का कहना है कि लंबे समय से उन्हें कई थानों से फरियादियों के लौटाए जाने की शिकायत मिल रही हैं। इससे फरियादियों को अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में कई बार छुट्टी या किसी अन्य काम से अधिकारी बाहर होने पर फरियादी को अनावश्यक भटकना पड़ता है। इसका फायदा अपराधियों और असामाजिक तत्वों को होता है। अपर पुलिस महानिदेशक के अनुसार यदि थाने में शिकायत रिसीव नहीं की जाती है तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षकों और क्षेत्राधिकारियों की जवाबदेही भी तय की गई है।
विज्ञापन


अब आगे क्या ?
सभी एसपी अपने मातहत एसएचओ को इस पत्र के हवाले से फरियादी को टरकाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए पत्र लिखेंगे। क्राइम मीटिंग में भी हिदायत दे सकते हैं कि फरियादियों को टरकाया तो खैर नहीं। एकाध मामले में थाना इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई भी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्कराएंगे एसएचओ और कहेंगे..
एचएचओ इस सर्कुलर के हवाले से जारी पत्र को देखकर मुस्कराएंगे । बेपरवाही से पत्रों के ढेंर में डाल देंगे और मन ही मन गिनेंगे कि उनके करियर में ऐसे कितने पत्र मिले। कितनी हिदायतें दी गईं। अधिकारियों पर तीखी टिप्पणी भी कर सकते हैं। यह भी कह सकते हैं, होते थाना इंचार्ज तो पता चलता। मगर, अमल में लाने वाली बात, न बाबा ना।

नतीजा
फरियादी टरकाए जाएंगे । धक्के खाएंगे। भविष्य में भी ऐसे सर्कुलर बार-बार लिखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed