फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रिंग रोड पर ठेके के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

रिंग रोड पर ठेके के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 07 May 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
रिंग रोड पर ठेके के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रिंग रोड से शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर लाडपुर, नत्थनपुर और रिंग रोड के ग्रामीणों ने रविवार शाम गढ़वाली कॉलोनी के सामने स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह ठेका शास्त्री नगर में खुलना था, लेकिन अब रिंग रोड पर खोलने की अनुमति दी गई है। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार पिछले साल इस शराब ठेके का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा था। इसके बावजूद इस साल ठेका रिंग रोड पर ही संचालित कर दिया गया है। प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ता दीपक मेंगवाल ने बताया कि यह ठेका पिछले साल शास्त्री नगर के लिए आवंटित हुआ था, लेकिन इसे शास्त्री नगर में न खोलकर रिंग रोड गढ़वाली कॉलोनी के सामने खोल दिया गया। यह मामला पिछले साल हाईकोर्ट भी पहुंचा था। हाईकोर्ट ने ठेका हटाने के आदेश दिए थे। इसी बीच सत्र खत्म हो गया। इस पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन वर्तमान सत्र में फिर से यह ठेका रिंग रोड पर ही खोल दिया गया है। प्रदर्शन करने वालों लाडपुर ग्राम प्रधान घनश्याम लाल, तजवर सिंह रावत, सरिता बिष्ट और संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष जेएस बिष्ट शामिल थे। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि इस संबंध में आबकारी विभाग से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed