{"_id":"5aef67ad4f1c1b9d098b8883","slug":"151525639085-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से चोरी की गई बाइक के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से चोरी की गई बाइक के साथ दो गिरफ्तार
Updated Mon, 07 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दिल्ली से चोरी हुई बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे दो युवकों को शनिवार देर रात पटेलनगर बाजार चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को रविवार दोपहर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पटेलनगर बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी नरोत्तम बिष्ट के अनुसार शनिवार रात लालपुल के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। बाइक का नंबर दून में संचालित रजिस्ट्रेशन सीरीज से बिल्कुल अलग होने पर पूछताछ में बाइक चोरी की निकली। इसके बाद मुकम्मिल निवासी वाजिदपुर थाना सरसावा सहारनपुर और इक्तियाज उर्फ सोनू निवासी झलरा जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया गया। एनसीआरबी पर इंजन और चेचिस नंबर की जांच करने पर बाइक दिसंबर में दिल्ली के मानसरोवर पार्क थाना क्षेत्र से चोरी करने की बात सामने आई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वाहन चोरी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।