फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वसंत विहार में बुजुर्ग महिला से चेन लूटी

वसंत विहार में बुजुर्ग महिला से चेन लूटी

Fri, 04 May 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
वसंत विहार में बुजुर्ग महिला से चेन लूटी
वसंत विहार में बुजुर्ग महिला से चेन लूटी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सप्ताह भर में चेन लुटेरों ने दून पुलिस को तीसरी बार चुनौती देते हुए एक और वारदात को अंजाम दिया है। इस बार लुटेरों ने 74 साल की एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया है। घर के बाहर बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बदमाश चेन लूट ले गए। वह घर के बाहर स्कूल से आए अपने नातियों को लेने आईं थीं। उधर, वसंत विहार पुलिस इस बार भी हाथ मलते रह गई। थाना क्षेत्र में यह चौथी लूट है। लगातार हो रही चेन लूट की वारदातों से महिलाओं में दहशत है।
वसंत विहार पुलिस के अनुसार दोपहर में विजय पार्क निवासी सुरेंद्रा भटनागर बृहस्पतिवार दोपहर चकराता रोड पर पेट्रोल पंप के पास से विजय पार्क पार्ट-2 को जाने वाली रोड पर घर के बाहर स्कूल से आए अपने नातियों को लेने पहुंचीं थीं। उसी दौरान पल्सर बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से चेन लूट भाग गए। महिला के शोर मचाने पर वहां काफी लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

एक सप्ताह में शहर में तीसरी और एक महीने में वसंत विहार थाना क्षेत्र में यह चौथी लूट है। वसंत विहार पुलिस एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। एसओ वसंत विहार हेमंत खंडूरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर लुटेरों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर महीनेभर में छठी वारदात के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए एसपी सिटी पीके राय और एएसपी सदर निहारिका भट्ट ने चेन लूट से जुड़े मामलों को लेकर थाना प्रभारियों के साथ बैठक की और जरूरी निर्देश दिए।


हाल में हुई चेन लूट की वारदातें
30 अप्रैल - आशीर्वाद एंकलेव, विवेक विहार निवासी उर्मिला बिष्ट की टहलते वक्त महारानी बाग इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली।
29 अप्रैल - अंबीवाला निवासी सुन्ना देवी की पड़ोस से दूध लेकर घर लौटते वक्त महेंद्र चौक के पास बाइक सवार बदमाश चेन लूट ले गया।
25 अप्रैल - सेना से रिटायर नरेंद्र सिंह की पत्नी सुनीता देवी निवासी सत्तोवाली घाटी रायपुर की सुबह छह बजे घर के बाहर मार्निंग वॉक करते बाइक सवार लुटेरे ने चेन लूटी।
15 अप्रैल - सर्वे ऑफ इंडिया से रिटायर तिलक राज तनेजा की पत्नी चंद्रिका निवासी सरस्वती विहार, रायपुर की सीमाद्वार में बाइक सवार लुटेरे ने चेन लूटी।
9 अप्रैल - इंद्रप्रस्थ, रिंग रोड, जोगीवाला निवासी चंद्रबाला (67) की घर के बाहर मार्निंग वॉक करते वक्त बाइक सवार लुटेरों ने पैदल आकर चेन लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed