फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस को तीसरी आंख का सहारा

पुलिस को तीसरी आंख का सहारा

Wed, 27 Dec 2017 01:53 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को तीसरी आंख का सहारा
पुलिस को तीसरी आंख का सहारा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
साल 2017 को अलविदा कहने से पांच दिन पहले हुई बड़ी लूट के खुलासे को पुलिस को तीसरी आंख का ही सहारा है, क्याेंकि पुलिस की पूरी जांच सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस पर ही टिकी है। घटनास्थल के किसी कैमरे से तो पुलिस को कुछ नहीं मिला, मगर पुलिस उन तमाम इलाकों के फुटेज देख रही है, जहां से फाइनेंस कर्मचारी गुजरा है, ताकि यह साफ हो सके कि उसका पीछा कहां और किस तरह से किया जा रहा था। चीता मोबाइल को इन इलाकाें के कैमरों की फुटेज उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
कालिदास मार्ग पर फाइनेंस कर्मचारी से हुई 22 लाख रुपये की लूट की वारदात का खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि बीत रहे वर्ष 2017 में इतनी बड़ी रकम पहली बार लुटी गई है। इसलिए पुलिस के लिए यह घटना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस की पूरी माथापच्ची सीसीटीवी कैमरों पर रही। कालिदास मार्ग पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस उन तमाम मार्गों के फुटेज देख रही है, जहां से फाइनेंस कर्मचारी आशुतोष गुप्ता ने कैश लिया था। पुलिस मानकर चल रही है कि हो सकता है कि लुटेरे पहले से उनके पीछे लगे हों। उस क्षेत्र कीचीता मोबाइल देर रात तक फुटेज का इंतजाम करने में जुुटी रही।
विज्ञापन

-----------
बाहरी हो सकते हैं लुटेरे
पुलिस मान रही है कि आंखों में जिस तरह मिर्च झाेंककर लूट हुई है, उससे लग रहा है किर अपराधी बाहर के हो सकते हैं। इस तरह का ट्रेंड वेस्ट यूपी में ज्यादा है। पहले हुई इस तरह की घटनाआें में बाहरी लोगों की संलिप्तता पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार दिलाकर पीड़ित से तस्दीक कराई रकम
आंखों में लाल मिर्च डलने के कारण आशुतोष गुप्ता की काफी देर तक हालत खराब रही। दून अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद पुलिस ने कई चरण में गुप्ता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। यह भी तस्दीक कराया कि किस कंपनी से कितना भुगतान प्राप्त हुआ। पहले 20 लाख रुपये की बात सामने आई थी, शाम तक धनराशि 22 लाख तक पहुंच गई। पुलिस ने कं पनी के अधिकारियों से भी बात की। गुप्ता के व्यक्तित्व को लेकर भी सवाल किए गए, बताया गया कि गुप्ता फाइनेंस कंपनी से कई साल से जुडे़े हैं।

-------------
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हुई लूट के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
- निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed