फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खजाना दिलाने के नाम पर ठग लिए पांच लाख

खजाना दिलाने के नाम पर ठग लिए पांच लाख

Fri, 15 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। घर में दबे खजाना दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से पांच लाख, सवा तीन तोला सोना ठग लिया। पीडित ने अब कथित तांत्रिक, उसके बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घटना क्षेत्र की सांईधाम कालोनी की है। पीड़ित रविंद्र ने पुलिस को जानकारी दी कि कुछ दिन पूर्व उसके घर पर विक्रम पुत्र उग्रसेन निवासी रामधाम कालोनी एक बाबा को लेकर आया। उसे बताया कि घर में खजाना है और खजाना उसे दिलाया जाएगा। खजाना प्राप्त करने के लिए कुछ इंतजाम करने होंगे जिसकी एवज में कुछ रकम देनी होगी। झांसे में आकर पीड़ित ने विक्रम, बाबा, बाबा के बेटे फैजल खान और अंकित निवासी र्साइंधाम कालोनी को धीरे धीरे कर पांच लाख की रकम और सवा तीन तोले सोना दे दिया। आरोप है कि खजाना न मिलने पर जब पीड़ित ने रकम वापस मांगी तब उसके गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कथित तांत्रिक और उसका बेटा बिजनौर के बुखारा रोड के रहने वाले है, जिनकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed