{"_id":"5a2069d74f1c1b6a678bf110","slug":"151207381213-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में पीडब्ल्यूडी के सविंदा चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में पीडब्ल्यूडी के सविंदा चालक की मौत
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में संविदा कर्मचारी की मौत
-- बुधवार रात खिचड़ी खाने के बाद बिगड़ी थी राजीव की हालत
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। हरिद्वार रोड स्थित गंगा विहार निवासी पीडब्ल्यूडी के संविदा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते बुधवार की रात पीडब्ल्यूूडी में संविदा चालक के पद पर तैनात राजीव वर्मा 26 पुत्र ताराचंद वर्मा निवासी गंगा विहार कॉलोनी, हरिद्वार रोड, ऋषिकेश और उसकी पत्नी अल्का की खिचड़ी खाने के बाद तबियत बिगड़ गई।
राजीव की हालात ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने उसे एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर परिजनों से पूछताछ की। जिसमें परिजनों ने बताया कि राजीव और उसकी पत्नी अल्का ने खिचड़ी खाई थी। जिसके बाद दोनों को उल्टियां होनी शुरू हो गई। बताया कि अल्का की तबियत ठीक हो गई, लेकिन राजीव की स्थिति में सुधार नहीं आने पर उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
बृहस्पतिवार सुबह एसआई चिंतामणि मैठाणी ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसआई ने बताया कि राजीव परिवार संग हरिद्वार रोड गंगा विहार कॉलोनी स्थित एक आश्रम में रहता था। बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।