फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छेड़ छाड़ मामले में छात्रा के कराए बयान दर्ज

छेड़ छाड़ मामले में छात्रा के कराए बयान दर्ज

Thu, 30 Nov 2017 09:53 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
छेड़ छाड़ मामले में छात्रा के कराए बयान दर्ज
गैरसैंण। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान न्यायाधीश के समक्ष दर्ज करा दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर संचालित नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के अभिभावकों ने प्रधानाचार्य पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की थी। इसके साथ ही विद्यालय की कई अन्य समस्याएं भी बताई थीं। इस पर एसडीएम स्मृता परमार ने तहसीलदार को जांच करने के लिए कहा था। इसी बीच विद्यालय की एक अन्य छात्रा ने प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह बिष्ट पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस में छेड़खानी की शिकायत दर्ज करा थी। पुलिस ने 24 नवंबर को आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला पुलिस उपनिरीक्षक पूजा मेहरा को मामले की जांच सौंपी थी। बृहस्पतिवार को पीड़िता के 164 के बयान न्यायाधीश के बयान दर्ज किए गए। जांच अधिकारी पूजा मेहरा ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई कर दी जाएगी। इस दौरान अभिभावकों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed