फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मां ने लगाया बेटे की हत्या का आरोप

मां ने लगाया बेटे की हत्या का आरोप

Wed, 29 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
डीएवी पब्लिक स्कूल के दसवीं के छात्र शिवम कटियार की मौत के प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। छात्र की मां ने उस के ही दोस्त पर हत्या का संदेह व्यक्त किया है। पुलिस से की गई शिकायत में मां ने कई सवाल खड़े किए है। इधर, पुलिस ने बुधवार को छात्र के पिता को संग लेकर घटनास्थल का एक बार फिर से निरीक्षण कर गहनता से जांच का आश्वासन दिया।

कनखल के जमालपुर कलां के रहने वाले बृजेश कटियार का बेटा शिवम 16 नवंबर को घर से क्रिकेट खेलने की बात कहकर घर से निकला था। छात्र के चीला की शक्ति नहर में डूबने की बात अगले दिन कोतवाली ज्वालापुर पहुंचे उसी के दोस्त ने पुलिस को बताई थी। फिर कनखल पुलिस एक्टिव हुई थी। ज्वालापुर के एक व्यापारी के पुत्र ने पुलिस को बताया था कि वह दोनों चीला गए थे। लघुशंका के बाद शिवम हाथ धोने के लिए उतरा था और पैर फिसलने पर तेज बहाव की चपेट में आ गया। पुलिस ने चीला बैराज से छात्र का शव बरामद किया था। मंगलवार देर रात मृतक छात्र शिवम की मां बबीता कटियार ने एसओ कनखल अनुज सिंह से मुलाकात कर तहरीर देकर बेटे की हत्या का आरोप दोस्त पर ही मढ़ दिया। तहरीर में मां ने कई सवाल खड़े करते हुए पुलिस का ध्यान आकृष्ट किया। बुधवार को एसओ अनुज सिंह अपने साथ छात्र के पिता को लेकर चीला पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण एक बार फिर से किया। एसओ ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed