फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस ने लिया हिरासत में

लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस ने लिया हिरासत में

Tue, 28 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस ने लिया हिरासत में

विज्ञापन
श्रीनगर। लाटरी के नाम पर शहर के व्यापारियों से लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस दौरान कोतवाली में व्यापारियों की भीड़ लगी रही। पुलिस का कहना है कि आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है।

पिछले अगस्त माह में जाकिर नाम के व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उक्त व्यक्ति शहर में लाटरी के नाम पर शहर के व्यापारियों से 50 लाख से अधिक की धनराशि एकत्र कर फरार हो गया था। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने जाकिर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा जाकिर को हिरासत में लेने की सूचना पर बड़ी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंचे, जहां सभी ने उनसे ली गई धनराशि के बारे में पुलिस को बताया। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया जाकिर से उसके द्वारा किए गए लेन-देन के बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही पीड़ित व्यापारियों से भी पुष्टि कराई जा रही है। बिष्ट ने बताया कि जाकिर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed