फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाईवे पर वाहन चलाने वाले से पर्स झपटने वाले तीन गिरफ्तार

हाईवे पर वाहन चलाने वाले से पर्स झपटने वाले तीन गिरफ्तार

Wed, 22 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो :-------------
विज्ञापन


फोटो :---------------

पर्स झपटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
-- बाइक के पीछे बैठी महिलाओं से पर्स छीनकर फरार हो जाते थे आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
देहरादून-लच्छीवाला जंगल हाईवे पर बाइक के पीछे बैठी महिलाओं से पर्स झपटने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने सामान बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों को आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। पत्रकार वार्ता में एसपी देहात सरिता डोभाल ने बताया कि अमित सागर पुत्र राम स्वरूप सागर निवासी केवल विहार सहस्त्रधारा रोड देहरादून ने कोतवाली डोईवाला में बीते रोज तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था कि वह 19 नवंबर को अपनी पत्नि के साथ हरिद्वार से देहरादून आ रहे थे।
लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने बाइक के पीछे बैठी उनकी पत्नि का पर्स झपट लिया, जिसमें एक हजार नकद और अन्य सामान था। एसआई कमलेश प्रसाद और एसआई बृजपाल सिंह आदि ने गहन छानबीन करते हुए मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अंकित पुत्र हरपाल सिंह, सलमान पुत्र अब्दुल मजीद और शुभम पुत्र गोविंद चंद आईडीपीएल कृष्णानगर कालोनी थाना ऋषिकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शुभम आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ कई धाराओं में मामले दर्ज हैं। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों के पास सामान के अलावा बिना नंबर की काले रंग की बाइक बरामद हुई है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस दौरान कोतवाल ओएस रावत और वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed