{"_id":"5a148a7a4f1c1b70548beaa2","slug":"151129572317-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में चोरो ने की सेंधमारी, दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान में चोरो ने की सेंधमारी, दर्ज हुआ मुकदमा
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दंपति के घर दिनदहाड़े चोरी
-- दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोर, गहने व नगदी लेकर हुए फरार, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का निर्वाचन क्षेत्र डोईवाला भी अब चोरों से सुरक्षित नहीं रहा। यहां दिनदहाड़े चोरों ने शिक्षक दंपति का घर खंगाला और लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस को इस घटना का तब पता लगा, जब शिक्षक दंपति ड्यूटी से घर पहुंचा। क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद लोगों में खौफ नजर आ रहा है। चांदमारी क्षेत्र स्थित पिंक सिटी कॉलोनी निवासी शिक्षक राजकुमार पाल की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है।
घटना सोमवार को दिन की है। शिकायतकर्ता शिक्षक राजकुमार ने बताया कि वह पति-पत्नी शिक्षक हैं, जबकि बेटी पढ़ाई करती है। वह सुबह स्कूल चले गए, जबकि बेटी पढ़ाई करने के लिए चली गई। इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए चोर गेट फांदकर घर में घुस गए। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे को तोड़कर घर के चार कमरों को खंगाला। घर में दो आलमारियां हैं, जिनमें से एक चाबी चोरों के हाथ लग गई, जिसे खोलकर चोरों ने सामान निकाल लिया। दूसरी आलमारी की चाबी न मिलने पर चोरों ने आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें से नगदी व गहने चुरा लिए। इस मामले में कोतवाली के एसएसआई योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
आसपास के लोगों को भी नहीं लगी भनक
दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना का किसी को कानों कान खबर तक नहीं हुई। जिस क्षेत्र में चोरी की घटना हुई है, उसके आसपास कई मकान भी हैं, लोग इधर-उधर आते जाते रहते हैं। चोरी की इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।