{"_id":"5a09fac34f1c1b79548bcfc0","slug":"151060356315-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटने के गई महिला ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घास काटने के गई महिला ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान
- पुलिस ने बताया कि पारिवारिक कारणों से डिप्रेशन में थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। घास काटने गई एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस, महिला के पारिवारिक कारणों से डिप्रेशन में होने को आत्महत्या का कारण मान रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने भेजा गया है। सोमवार को कोतवाली पुलिस को सुबह डोईवाला रेलवे स्टेशन मास्टर की ओर से तेलीवाला रेलवे ट्रेक पर एक शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर आई कोतवाली पुलिस ने एक महिला के क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लिया।
शव की शिनाख्त सुदेश देवी 40 पत्नि अरुण कुमार निवासी धर्मूचक डोईवाला के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि महिला घर से पशुओं के लिए घास काटने के लिए निकली थी। हरिद्वार से डोईवाला की ओर आ रही ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल भी की जा रही है।
पुलिस ने पकड़ा ट्रैक्टर चोर
डोईवाला। नकरौंदा से ट्रैक्टर चोरी करने में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही से ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दस नवंबर को नकरौंदा के परमदेव ने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने चोरी के आरोपी सचिन पाल निवासी हलालपुर चिलकाना रोड सहारनपुर उत्तरप्रदेश को हाल निवासी दीपनगर देहरादून को लच्छीवाला ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है।