फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्मैक के साथ बरेली के दो युवक गिरफ्तार

स्मैक के साथ बरेली के दो युवक गिरफ्तार

Tue, 14 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
बरेली के लिए
विज्ञापन

----------------

70 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
-- बरेली से ऋषिकेश में विदेशी नागरिकों को सप्लाई करते थे स्मैक
-- नारकोटिक्स और पुलिस ने एयरपोर्ट तिराहे पर पकड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रानीपोखरी पुलिस और नारकोटिक्स सेल की टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 70 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। तीर्थनगरी में आरोपी विदेशी नागरिकों को स्मैक सप्लाई करते थे। सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी मंजूनाथ टीसी ने प्रेसवार्ता में बताया कि नारकोटिक्स सेल की टीम और रानीपोखरी पुलिस बीते रविवार की देर रात जौलीग्रांट एयरपोर्ट तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान तिराहे के पास खड़े दो संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ लिया।
तलाशी में उनके पास से 70 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सुधीर कुमार पुत्र सोमवीर सिंह निवासी मोहम्मद गंज पोस्ट खास तहसील मीरगंज, बरेली, यूपी व पंकज पुत्र स्व. रामवीर सिंह निवासी ग्राम अंबरपुर, जिला बरेली, यूपी के रूप में हुई। सीओ के मुताबिक आरोपी ऋषिकेश में स्मैक सप्लाई करने के लिए लाए थे। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है।
विज्ञापन

विदेशियों को बेचते थे नशा
स्मैक के साथ पकड़े गए बरेली के दो आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह ऋषिकेश में विदेशी पर्यटकों को नशा बेचते थे। इसके अलावा आरोपी युवाओं को भी स्मैक सप्लाई करते रहे हैं। उन्होंने ऋषिकेश में स्मैक खरीदने वाले युवक का नाम भी पुलिस को बताया है, जिसकी तलाश में नारकोटिक्स सेल और स्थानीय पुलिस की टीम जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने की ईनाम की घोषणा
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने धरपकड़ में शामिल पुलिसकर्मियों को ढाई हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में नारकोटिक्स सेल के प्रभारी एसआई विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल नौसाद अंसारी, रानीपोखरी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला, एसआई निलांबर दत्त पांडेय, कांस्टेबल कांता प्रसाद, संजीव कुमार, अजय, पंकज कुमार, अनिरुद्ध कुमार, हरीश उप्रेती, सचिन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed