फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कीड़ाजड़ी के रसियन महिला गिरफ्तार

कीड़ाजड़ी के रसियन महिला गिरफ्तार

Wed, 27 Sep 2017 01:59 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
संशोधित ...
विज्ञापन

फोटो ...
कीड़ा जड़ी के साथ रसियन महिला गिरफ्तार
- नेपाल से खरीदकर लाई थी कीड़ा जड़ी, भारत में है प्रतिबंधित
-- लक्ष्मण झूला पुलिस ने एंबेसी को सूचित कर कोर्ट में किया पेश
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश (देहरादून)।
थाना लक्ष्मण झूला पुलिस ने एक विदेशी महिला को प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी के साथ पकड़ा है। आरोपी महिला के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस बाबत रसियन एंबेसी को भी सूचित कर दिया है।
थानाध्यक्ष प्रदीप राणा के मुताबिक सोमवार शाम पुलिस को एक विदेशी महिला के पास कीड़ा जड़ी होने की सूचना मिली थी। महिला की तलाश शुरू की गई तो राम झूला पुल के पास सीताघाट पर एक संदिग्ध विदेशी महिला दिखी। महिला से पूछताछ के दौरान उसके बैग की तलाशी ली गई तो पुलिसकर्मियों को उसमें 45 ग्राम कीड़ा जड़ी मिली। महिला की पहचान मरीना रपिना पुत्री नीकोलाये रपिना निवासी सोडावाया स्ट्रीट, सेंट पीटरवर्ग शहर (रूस) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि रपिना चार-पांच दिन से स्वर्गाश्रम में एक कॉटेज में रुकी थी। इससे पहले वह नेपाल में थी और वहीं से कीड़ा जड़ी खरीद कर लाई थी। यह कीड़ा जड़ी भारत में प्रतिबंधित है और यहां इसकी कीमत लाखों रुपये बताई है। पुलिस ने महिला को पौड़ी न्यायालय पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही रसियन एंबेसी को सूचित कर दिया गया है। एसओ ने बताया कि इस जड़ी के साथ पकड़े जाने का दोष सिद्ध होने पर तीन साल की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed