फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चाचा भतीजा पर केस दर्ज करने के आदेश

चाचा भतीजा पर केस दर्ज करने के आदेश

Sat, 09 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
चाय विक्रेता के पुत्र के दुकान न हटाने पर पीट पीट कर अधमरा कर देने के आरोपी चाचा भतीजा के खिलाफ कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश हरिद्वार कोतवाली पुलिस को दिए है। कोर्ट ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई न करने पर पुलिस को भी फटकार लगाई है।

जोगिया मंडी के रहने वाले नागेंद्र प्रसाद ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया कि वह कई वर्षों से मंसा देवी मंदिर मार्ग पर चाय एवं ठंडे पानी की दुकान चलाता आ रहा है। आरोप है कि कांगड़ा मंदिर के रहने वाले कांग्रेसी नेता आशीष गोस्वामी, उसके भतीजे आलोक ने उसके पुत्र जितेंद्र को दुकान हटा लेने को कहा। विरोध करने पर चाचा भतीजे ने उसके पुत्र की बुरी तरह पिटाई कर दी। परिणामस्वरूप मारपीट में उसके पुत्र की नाक की हड्डी टूट गई और चाचा भतीजा ने हत्या की धमकी भी दी। बताया कि पुत्र ने स्थानीय पुलिस से शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि जेएम रविंद्र देव मिश्रा की कोर्ट ने प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए चाचा भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed