फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैंक एकाउंट की जानकारी लेकर खाते से उड़ाए एक लाख बीस हजार रुपये

बैंक एकाउंट की जानकारी लेकर खाते से उड़ाए एक लाख बीस हजार रुपये

Sat, 09 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
बैंक एकाउंट की जानकारी लेकर खाते से उड़ाए एक लाख बीस हजार रुपये

विज्ञापन

गोपेश्वर। उपभोक्ता से बैंक खाते की जानकारी लेकर एक लाख बीस हजार की धनराशि निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाना गोपेश्वर में इसकी लिखित शिकायत दर्ज की। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

चार सितंबर को नगर के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी डा. नारायण सिंह बिष्ट को एक व्यक्ति ने खुद को एसबीआई कर्मचारी बताकर फोन किया और उपभोक्ता के फोन पर आया एक मैसेज जिसमें छह अंकों (859739) की संख्या थी वह बताने के लिए। उपभोक्ता ने नंबर बता दिया और फोन कट गया। कुछ दिनों तक कोई मैसेज और फोन नहीं आया। फिर आठ सितंबर को उस व्यक्ति का दोबारा फोन आया और डा. नारायण से उनके फोन पर पूर्व में भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के लिए कहा। जब उपभोक्ता आठ सितंबर को अपने एकाउंट की जानकारी लेने एसबीआई पहुंचे तो बैंक अधिकारियों ने उन्हें बताया कि चार से आठ सितंबर के बीच उनके एकाउंट नंबर से एक लाख बीस हजार की धनराशि निकाली गई है। यह सुनकर नारायण सिंह बिष्ट के होश उड़ गए। उन्होंने थाना गोपेश्वर में मामले की लिखित शिकायत दर्ज की। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था, उसे सर्विलांस पर लगाया गया, जिसकी लोकेशन झारखंड मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed