फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किटी संचालक दंपति बोला, हम कंगाल

किटी संचालक दंपति बोला, हम कंगाल

Sat, 02 Sep 2017 10:24 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
करोड़ों की रकम हड़पने के आरोपी जीआईजी किटी ग्रुप संचालक सविंदर सिंह और उसकी पत्नी भाजपा महिला नेता निशि उर्फ गुरप्रीत कौर ने पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ में कहा कि वे कंगाल हो चुके हैं। पब्लिक का पैसा जीआईजी मार्ट, गेमिंग जोन और रेस्टोरेंट में ही फंसा है और उनकी तीन संपत्तियों में से एक बिक चुकी है। जबकि एक संपत्ति विवादित है। देर शाम तक पुलिस कई अन्य पहलुओं पर भी दंपति से पूछताछ में जुटी रही।
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने किटी ग्रुप संचालक रहे दंपति को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। जिला जेल से सीधे पुलिस अभिरक्षा में दंपति को कोतवाली लाया गया। सीओ सिटी प्रकाश देवली, कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने दंपति से जब आमजन के करोड़ों रुपयों को लेकर सवाल दागे, तब कुछ देर दंपति चुप रहा। फिर सवाल दोहराने पर जुबां खोली। आरोपी संविदर ने कहा कि किटी के महज छह सात करोड़ की रकम उनके पास आई होगी, लेकिन पब्लिक की ही रकम से जीआईजी मार्ट में सामान भरा है। गेमिंग जोन में भी करीब एक करोड़ का निवेश हो रखा है। रेस्टोरेंट में भी ठीक ठाक रकम लगी हुई है। कनखल के गुरुबख्श विहार में दो भूखंड थे, जिनमें से एक वे कुछ दिन पहले बेच चुके हैं। मिस्सरपुर में भी एक भूखंड है, उस पर विवाद चल रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि यदि वह मार्ट का संचालन करता है तो आमजन की रकम उतार सकता है। सीओ सिटी प्रकाश देवली ने बताया कि दंपति से अभी पूछताछ कर रहे है।
विज्ञापन


बाइक से दिल्ली भागा था सविंदर
जिस दिन किटी को लेकर शहर में बवाल हुआ था, उस दिन सविंदर सिंह अपनी पत्नी को अकेला छोड़कर मोटरसाइकिल से भाग निकला था। चिड़ियापुर तक पहुंचते ही वह फिर हरिद्वार की तरफ लौटा था, लेकिन जब यहां के हालात देखे तो फिर उसने मेरठ का रुख किया। मेरठ में वह रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरा और फिर दिल्ली के लिए चला गया था। दिल्ली में वह रेलवे स्टेशन पर ही ठहरा था। दिल्ली से छत्तीसगढ़ की तरफ निकलने का मन बना लिया था लेकिन पुलिस का दबाव बढ़ने पर लौट आना ही बेहतर समझा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घट गए थे कर्मचारी
जीआईजी मार्ट भी ठीक ठाक नहीं चल रहा था। जब मार्ट खोला था तब वहां अस्सी कर्मचारी थे। अब कर्मचारी घटकर पंद्रह से बीस रह गए थे। दंपति ने मार्ट के जिस तरह से चलने की उम्मीद की थी वह पूरी नहीं हो सकी थी।


कान्हा रेस्टोरेंट का बोर्ड हटाया
हरिद्वार। कान्हा किटी ग्रुप की संचालिका शिवांगी त्रिपाठी पुराना रानीपुर मोड के पास होटल लीसेंट्रल के जिस हॉल में अपनी किटी पार्टी करती थी वहां से उसके कान्हा रेस्टोरेंट का बोर्ड उतर गया है। संभवत: होटल मालिक ने ही बोर्ड उखाड़ फेंका है। क्योंकि, उस स्थान पर बवाल हो सकता था। हॉल को भाजपा महिला नेता ने किराए पर लिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed