{"_id":"59a44e884f1c1bc9018b458e","slug":"150394023512-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से मफलर बांध दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंखे से मफलर बांध दे दी जान
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर पालिका के गांधीनगर वार्ड में किराए पर रह रहे बिजनौर के एक युवक ने पंखे से मफलर के सहारे लटक कर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे उन्हें सूचना मिली कि गांधीनगर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक पंखे पर मफलर केे सहारे लटका था। उसकी शिनाख्त आरिफ (24) पुत्र साबिर निवासी बिजनौर के रूप में हुई। युवक का बड़ा भाई नासिर नगर में रजाई गद्दे बेचने का काम करता है और गांधीनगर में किराए पर रहता था। आरिफ भी दो दिन से यहां आया हुआ था। सोमवार शाम को नासिर ने आरिफ को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। तब नासिर ने पड़ोसी को फोन कर आरिफ के बारे में पूछा। पड़ोसी ने ही आरिफ के पंखे पर लटके होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। राणा ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।